ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस थाना नूरपुर के अधीन डिफेंस रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्कूटी में सवार रवि सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी गांव भलेटा, डाकघर काथल, जिला कांगड़ा के कब्जे से 452 ग्राम चरस व 75000 रुपए नकद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जिस पर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग अधीन धारा 20, 25-61-85 ND&PS ACT पंजीकृत किया गया है । उपरोक्त अभियोग में आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।