धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने जेबीटी और टीजीटी संस्कृत टेट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जेबीटी टेट 12 जुलाई, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगा।
इसके लिए 51 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। टीजीटी संस्कृत का भी 12 जुलाई को दोपहर दो बजे से साढ़े 4 बजे तक होगा। इसके लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने दी है।