ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर के तहत नूरपुर पुलिस ने जनवरी (2025) माह में चोरी हुई एक मारुति ऑल्टो कार को पंजाब के माधोपुर से बरामद करने में सफलता हासिल की है।
08 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता समीर सहोत्रा, निवासी चौगान बाजार नूरपुर ने अपनी ऑल्टो कार (नंबर HP 38B 6002) के चिनवा रोड स्थित गैराज से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में FIR नंबर 14/25, धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमे की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस चोरीशुदा वाहन को माधोपुर (पंजाब) से ट्रेस कर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।