Breaking News

  • नूरपुर जिला परिषद चुनाव बना शक्ति प्रदर्शन का रण : निक्का बनाम पठानिया गुट की खुली सियासी भिड़ंत
  • कांगड़ा घाटी रेल शुरू करने में देरी पर उठे सवाल : दीपक भारद्वाज बोले अब सिर्फ सीटी बजने का इंतजार
  • फिर आग उगलेंगे सूर्य देव : 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, जानें क्या है इसकी वजह
  • कांगड़ा : नशा तस्करी में संलिप्त तरसूह निवासी राहुल को तीन माह की निवारक हिरासत
  • बैजनाथ निवासी नशा तस्कर सोनिका राणा और उसके बेटों की 96 लाख से ज्यादा की संपत्तियां फ्रीज
  • नूरपुर : गांधी मार्केट में तलाशी के लिए रोका व्यक्ति, 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद
  • पंजाब के माधोपुर से बरामद की गई नूरपुर से चोरी हुई ऑल्टो कार
  • भदरोया चिट्टा तस्करी मामले में मां-बेटे के बाद एक और आरोपी गिरफ्तार
  • भाजपा ने की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई, दो नेता 6 वर्ष के लिए निलंबित
  • टीजीटी आर्ट्स परिणाम में देरी : DV के 25 दिन बाद भी इंतजार, अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

कांगड़ा घाटी रेल शुरू करने में देरी पर उठे सवाल : दीपक भारद्वाज बोले अब सिर्फ सीटी बजने का इंतजार

ewn24 news choice of himachal 19 May,2026 7:10 pm


    कांगड़ा घाटी रेल राजनीति नहीं, हिमाचल की भावना और विरासत


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा घाटी रेल सेवा को जल्द बहाल करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जोनल रेलवे कमेटी, नॉर्दर्न रेलवे के सदस्य दीपक भारद्वाज ने कहा कि कांगड़ा घाटी रेल केवल एक रेल सेवा नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश विशेषकर कांगड़ा जिले के लाखों लोगों की भावनाओं, आजीविका और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी पहचान है।

    उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे लगातार इस रेल सेवा को पुनः सुचारु रूप से शुरू करवाने के लिए प्रयासरत हैं। एक वर्ष पूर्व जोनल रेलवे कमेटी की पहली बैठक में उन्होंने चक्की पुल को शीघ्र चालू करने और कांगड़ा घाटी रेलवे के आधुनिकीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
    दीपक भारद्वाज ने बताया कि अब चक्की पुल लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है और कांगड़ा घाटी रेल के कई सफल ट्रायल भी किए जा चुके हैं। 
    उन्होंने पूर्व मंडल प्रबंधक अशोक वर्मा तथा तत्कालीन महाप्रबंधक राजेश पांडे से भी मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली थी। अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि सेफ्टी रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस कारण से इस ऐतिहासिक रेल सेवा को शुरू करने में देरी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी रेल किसी भी प्रकार की राजनीति का विषय नहीं होनी चाहिए। यह रेल स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आम लोगों की आवाजाही का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले रेल राज्य मंत्री के पठानकोट दौरे के बाद यह चर्चा फैली कि ट्रेन को पठानकोट की बजाय डलहौजी रोड से चलाया जाएगा, जिसके विरोध में कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति ने जिलेभर में प्रदर्शन किए थे।

    दीपक भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्री कार्यालय तथा रेलवे अधिकारियों तक लगातार यह विषय पहुंचाया। उन्होंने राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने सबसे पहले कांगड़ा घाटी रेल का मुद्दा उठाया।

    उन्होंने कहा कि एक साल से संघर्ष की राह निभा रहे हैं,कांगड़ा घाटी रेल को फिर से बुला रहे हैं। पुल तो बनकर तैयार खड़ा है कब से,अब बस पटरियों पर रेल की सीटी का इंतजार है। उन्होंने मांग की कि 2 जून से पठानकोट से जोगिंदर नगर तक रेल सेवा नियमित रूप से शुरू की जाए, ताकि लोगों को लंबे इंतजार और परेशानियों से राहत मिल सके।


    भदरोया चिट्टा तस्करी मामले में मां-बेटे के बाद एक और आरोपी गिरफ्तार  




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    नूरपुर : 25 साल बाद परिषद में कमल खिलाने वाले राकेश पठानिया पोस्टरों से गायब  




    हिमाचल पंचायत चुनाव : 52349 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान  



    चंबा : भरमौर-पठानकोट एनएच पर खाई में गिरी कार, एक की गई जान  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather