बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ के उतराला स्थित सोकडू में एक दर्दनाक कार हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत होने की सूचना है, जबकि अन्य घायलों और मृतकों की पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में दुर्घटनाओं की खबरें सामने आना चिंता का विषय बनता जा रहा है फिलहाल इस हादसे से जुड़े विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।