Breaking News

  • जवाली : ग्रामीणों ने पकड़े चेन स्नैचर, दो दिन में तीन वारदातों को दिया था अंजाम
  • पंडोह डैम में बढ़ा जलस्तर : किसी भी समय छोड़ा जा सकता है पानी
  • मंडी : सुंदरनगर जा रहे बाइक सवार गाड़ी से टकराए, एक युवक की गई जान
  • हिमाचल की बेटी क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को दी जाएगी एक करोड़ की सम्मान राशि
  • दुकान की सीमा से बाहर न रखें सामान, जसूर पहुंचे डीएसपी नूरपुर-दिए ये निर्देश
  • बीटेक और ITI युवाओं के लिए रोजगार का मौका : हमीरपुर में 10 नवंबर को इंटरव्यू
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल की छात्राओं ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मारी बाजी
  • कांगड़ा : कच्छियारी बाई पास फोरलेन पर चिट्टे के साथ पकड़ा नशा तस्कर
  • कंडवाल चरस मामला : जवाली का कुख्यात तस्कर शुभकर्ण चंडीगढ़ से गिरफ्तार
  • पच्छाद में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा जल्द, किए जाएंगे करोड़ों के लोकार्पण व शिलान्यास

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद

ewn24news choice of himachal 22 Mar,2023 11:41 pm

    27 मार्च को लिए जाएंगे पात्र युवाओं के साक्षात्कार

     

    देहरा। कांगड़ा जिला में नौकरी के तलाश में जुटे युवाओं के लिए बढ़िया खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद भर जाने हैं। इन पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय देहरा में 27 मार्च को पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
    कांगड़ा: पुलिस को मिल रही थीं सूचनाएं, घर की रसोई से चिट्टा बरामद

    क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक, भार 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।

    क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 15,500 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, स्पिति, परमाणु तथा चंडीगढ़ रहेगा।



    इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7807222237 पर संपर्क किया जा सकता है।


    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather