Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

नींबू ही नहीं इसका छिलका भी है बड़े काम का, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

ewn24news choice of himachal 07 May,2023 9:59 pm

    नींबू का इस्तेमाल यूं तो हर मौसम में किया जाता है लेकिन गर्मियों में तो इसकी जरूरत और भी ज्यादा हो जाती है। नींबू का रस जितना फायदेमंद होता है उतना ही लाभकारी होता है इसका छिलका। जी हां वहीं छिलका जिसको आप निचोड़ कर फेंक देते हैं।

    नींबू के छिलके में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी पाया जाता है जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। नींबू के छिलके से आप स्क्रब बना सकते हैं। निचोड़े हुए नींबू के छिलकों को फेंकें नहीं, इन्हें ऐसे इस्तेमाल करें। हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह नींबू और इसके छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ज्येष्ठ मास की संकष्टी चतुर्थी कल : गणेश जी के एकदंत रूप की ऐसे करें पूजा

    इससे पहले एक जरूरी बात जान लें। नींबू के रस से विटामिन सी का लाभ लेने के लिए आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा। अगर आपने स्टोर करके फ्रिज में रखा है आपको उसके अन्य गुण मिलेंगे, जैसे हाजमा अच्छा रहेगा, शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होगा, लेकिन आपको उसमें विटामिन सी नहीं मिलेगा। नींबू के रस का पूरा लाभ पाने के लिए उसे निकालकर तुरंत पी जाएं तभी आपको उसमें मौजूद विटामिन सी का पूरा फायदा मिलेगा।

    स्क्रब की तरह करें इस्तेमाल : नींबू के छिलके के अंदर शक्कर और कॉफी डालें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब की तरह लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल चेहरे के अलावा हाथ-पैर के लिए भी कर सकती हैं। स्किन टैनिंग की समस्या का ये आसान उपाय है।

    हैंड लोशन बनाएं : नींबू को हैंड लोशन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू को गुलाब जल में मिलाकर हाथों की स्किन पर मलें। खुरदरे हाथों के लिए दानेदार चीनी और एक नींबू का रस मिलाकर हाथों से तब तक रगड़ें जब तक कि चीनी घुल न जाए। फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से करेंगे तो यह त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद करेगा।
    नीरज चोपड़ा ने फिर किया धमाल : दोहा डायमंड लीग जीती, ये है आगे का लक्ष्य

    ड्राई स्किन के लिए बनाएं उबटन : कई लोगों की स्किन इतनी ड्राई होती है कि गर्मियों में भी उन्हें स्किन की नमी बनाए रखने के लिए अलग से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने पड़ते हैं। यदि आपकी स्किन भी बहुत ड्राई है तो आप त्वचा पर घर पर बना उबटन लगाएं। इसके लिए एक अंडा, एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, एक नींबू का रस और दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिलाएं। चेहरे और बाहों पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

    ऑयली स्किन वाले करें ये उपाय : ऑयली स्किन के लिए भी नींबू का रस फायेदेमंद है। एक टेबल स्पून गुलाब जल में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर रूई से चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और स्किन चिपचिपी नहीं दिखती। इससे स्किन की चमक भी बढ़ती है।
    कांगड़ा जिला के बलिदानी अरविंद की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

    मॉइस्चराइज की तरह करें इस्तेमाल : नींबू के रस में शहद मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, इसके नियमित उपयोग से स्किन का रंग हल्का हो जाता है।

    बालों के लिए भी फायदेमंद : नींबू का इस्तेमाल बालों को धोने के लिए भी किया जा सकता है। आप एक मग पानी में नींबू का रस मिलाएं, बालों में शैम्पू के बाद आखिर में इस पानी से बालों को धो लें। इसके अलावा आप इसे ‘चाय के पानी’ में भी मिला सकते हैं। उपयोग की गई चाय की पत्तियों को पानी में उबालें और ठंडा कर लें। इसमें एक नींबू का रस मिलाएं। शैम्पू के बाद आखिर में इस पानी से बाल धोएं। इससे बालों की चमक बढ़ती है।
    कांगड़ा : शहीद अरविंद कुमार पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई




    धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया


    कुल्लू : पेड़ गिरा-CPS सुंदर सिंह ठाकुर बाल-बाल बचे, अधीशासी अभियंता घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather