Breaking News

  • हमीरपुर में तैनात होंगे 63 रिटायर्ड पट‌वारी और 4 कानूनगो, करें आवेदन
  • मंडी के सरकाघाट में सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी HRTC बस
  • बेकाबू कैंटर ने कार को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की गई जान-पति गंभीर
  • घने कोहरे में साफ नहीं दिखी सड़क, अनियंत्रित होकर नाले में गिरा टिप्पर
  • हिमाचल : ग्रामीण डाक सेवकों के 331 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी
  • चंडीगढ़, दिल्ली, आगरा और गोवा घूमकर शिमला लौटे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट
  • घुमारवीं की कोट पंचायत में सरकार गांव के द्वार : मंत्री राजेश धर्माणी ने सुनीं जन समस्याएं
  • नागरिक चिकित्सालय करसोग में 9 साल बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा शुरू
  • करसोग अस्पताल में पहली बार मनोरोग चिकित्सक नियुक्त, ड्रग एब्यूज से छुटकारा पाने की सुविधा शुरू
  • नौहराधार अग्निकांड : तलांगना पहुंचीं डीसी प्रियंका वर्मा, पीड़ित परिवार से मिलीं

शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 9:52 pm

    राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की हत्या दिया करार

    शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा होने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के मामले में कांग्रेस का विरोध जारी है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने ऐतिहासिक रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया और सदस्यता को रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के मामले में जयराम की बड़ी बात-जानिए

    महिला कांग्रेस की हिमाचल अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, जिस तरह से विपक्ष की आवाज सदन के भीतर और सदन के बाहर दबाने की कोशिश की जा रही है, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ रही है और राहुल गांधी को जानबूझकर केंद्र सरकार फंसाने की कोशिश कर रही है, जिसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिलेगी। महिला कांग्रेस ने आज रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मुंह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया गया और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रहेगी।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather