Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

IPL फैन पार्क में दिखेंगे लाइव मैच, डिजिटल स्ट्रीमिंग करेगा जियो-सिनेमा

ewn24news choice of himachal 15 Apr,2023 1:59 am

    13 राज्यों के 35 से अधिक शहरों में होगी स्ट्रीमिंग

     

    नई दिल्ली। हर इंटरनेट यूजर तक क्रिकेट का रोमांच पहुंचाने के मकसद से जियो-सिनेमा ‘टाटा IPL फैन पार्कों’ में मैचों का लाइव डिजिटल स्ट्रीम करेगा। 13 राज्यों में फैले 35 से अधिक शहरों के खुले मैदानों में मैच दिखाए जाएंगे। जियो-सिनेमा मौजूदा सीजन का आधिकारिक डिजिटल ब्रॉडकास्ट है।
    हिमाचल में याद किए संविधान निर्माता, सीएम बोले - समाज में समानता चाहते थे अंबेडकर

    ‘टाटा आईपीएल फैन पार्क’ में प्रवेश मुफ्त होगा। क्रिकेट प्रेमी विशाल एलईडी स्क्रीन पर जियो सिनेमा ऐप के माध्यम से लाइव-स्ट्रीम किए गए मैचों का आनंद ले सकेंगे। खुले मैदानों में क्रिकेट का मजा लेने वाले दर्शकों के लिए यहां फैमिली जोन, किड्स जोन, फूड एंड बेवरेज और जियो-सिनेमा एक्सपीरियंस जोन भी बनाए जाएंगे।

    जियो-सिनेमा ने 15 व 16 अप्रैल का शेड्यूल जारी कर दिया है। मैच स्ट्रीमिंग के शेड्यूल के मुताबिक 15 अप्रैल को यूपी के गाजियाबाद और गोरखपुर के साथ हरियाणा के रोहतक में ‘टाटा आईपीएल फैन पार्क’ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। दोनों ही मैचों का आनंद दर्शक उठा पाएंगे।

    इसके बाद 16 अप्रैल को होने वाले दोनों मैच नासिक, अजमेर और कोच्चि के प्रशंसक फैन पार्कों में देख सकेंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स भिड़ेगी। टाटा IPL फैन पार्क के गेट दोपहर 1.30 बजे से खुलेंगे।

    वायाकॉम 18 के प्रवक्ता ने कहा, "हालांकि प्रशंसकों और दर्शकों को उनकी सुविधा अनुसार विश्व स्तरीय खेल देखने को मिल रहा है, पर हम चाहते हैं कि यह पूरे देश में पहुंचे, फिर चाहे दर्शक घर में इसे देखे या दोस्तों के साथ बाहर मैदान में। शुरुआती मैचों में जियो-सिनेमा पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप, इस बात की गवाह है कि दर्शक डिजिटल को वरीयता दे रहे हैं।“
    HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

    जियो-सिनेमा पर टाटा IPL ने कई रिकॉर्ड टूटते देखे हैं। टाटा आईपीएल के पहले वीकऐंड में जियो-सिनेमा पर रिकॉर्ड 147 करोड़ बार क्रिकेट वीडियो देखे गए। पिछले पूरे सीजन में देखे गए कुल वीडियो के नंबर से भी, यह कहीं ज्यादा है। यहां तक कि 2022 के आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भी इतनी भारी संख्या में वीडियो नहीं देखे गए थे।

    दिनांक शहर   स्थान
    15 अप्रैल गाजियाबाद रामलीला मैदान, घंटाघर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
    15 अप्रैल गोरखपुर मारवाड़ इंटर कॉलेज, नसीराबाद, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
    15 अप्रैल रोहतक पुराना आई टी आई दशहरा मैदान, रोहतक, हरियाणा
    16 अप्रैल नासिक छत्रपति शिवाजी स्टेडियम, नासिक, महाराष्ट्र
    16 अप्रैल अजमेर दयानंद कॉलेज, रामगंज एरिया, अजमेर, राजस्थान
    16 अप्रैल कोच्चि स्टेडियम ग्राउंड, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, कलूर, एर्नाकुलम, केरल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather