Breaking News

  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित

दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 27 Sep,2026 1:43 pm


    कांगड़ा। अगर आप 10वीं पास हैं और बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान रखते हैं तो आपके लिए दुबई में करियर बनाने का मौका है। 

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कांगड़ा की हिमालयन इंटरनेशनल (Himalyan International) एजेंसी द्वारा वेयरहाउस वर्कर (Warehouse Worker) के पदों पर भर्ती के लिए एक विशेष इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

    इंटरव्यू 30 सितंबर 2026 को हिमालयन इंटरनेशनल (Himalyan International) एजेंसी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के ऑफिस में आयोजित किया जाएगा।

    इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1300 AED यानी भारतीय मुद्रा में करीब 34 हजार रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। आयु सीमा  22 से 37 वर्ष रखी गई है।

    इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास है। साथ ही बेसिक अंग्रेजी बोलने का ज्ञान जरूरी है। आवेदक के पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है और आवेदक शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। वहीं, भारतीय कार्य अनुभव मान्य है।  




    कार्य की बात करें तो लोडिंग/अनलोडिंग, डिस्पैच/डिस्प्ले, ई-स्कैनिंग आदि का काम होगा। हफ्ते में 6 दिन कार्य होगा। ड्यूटी 11 घंटे और 1 घंटे की ब्रेक होगी। कंपनी द्वारा रहने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा फ्री उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, यूएई (UAE) कानून के अनुसार अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।

    इच्छुक युवा 30 सितंबर को कांगड़ा बस स्टैंड के पास हिमालयन इंटरनेशनल, ऑफिस नंबर 2699, तीसरी मंजिल पर पहुंच कर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

    अधिक जानकारी के लिए 98055 27400 या 98059 26400 या 98059 27400 या 01892 295267 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, himalayaninternationaljobs@gmail.com  पर ई मेल भी कर सकते हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather