Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

क्लास वन, टू, थ्री के पदों पर होगी भर्ती, HPPSC के OTR Link पर बनाएं प्रोफाइल

ewn24news choice of himachal 27 Mar,2023 10:27 pm

    आयोग के माध्यम से शीघ्र ही विज्ञापित किए रहे पद

    शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) के माध्यम से जल्द ही 2 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। कैबिनेट ने भी क्लास थ्री भर्तियां आयोग (HPPSC) से करवाने को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद आयोग ने भी कदमताल शुरू कर दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत प्रोफाइल पंजीकृत न करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोफाइल बनाने की सलाह दी है।

    बजट सत्र: नियमित होने से बचे PTA शिक्षकों को लेकर आया जवाब-पढ़ें खबर


    हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) के माध्यम से शीघ्र ही विज्ञापित किए रहे क्लास वन, द्वितीय और तृतीय के पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रोफाइल पंजीकृत करवाएं। जिन अभ्यर्थियों ने पहले प्रोफाइल नहीं बनाया है, उन्हें ही बनाना होगा।



    बता दें कि इच्छुक उम्मीदवारों के लाभ के लिए हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने ओटीआर 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम' लॉन्च किया है। इस एप्लिकेशन का मुख्य उद्देश्य इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग के पोर्टल पर एक बार अपनी प्रोफाइल बनाकर खुद को पंजीकृत करने की अनुमति देना और समय-समय पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना है, जिससे वे विज्ञापन जारी होते ही विज्ञापित पदों के खिलाफ आवेदन कर सकें। एक बार ओटीआर में पंजीकृत होने के बाद, उम्मीदवार कुछ क्लिक के साथ विज्ञापित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे न केवल उनका बहुमूल्य समय बचता है, बल्कि अंतिम क्षणों में पोर्टल पर ट्रैफिक की भीड़ से भी बचा जा सकता है।




    किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए, उम्मीदवार आयोग के 0177- 2624313/2629739 और टोल फ्री नंबर 1800 180 8004 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए : https://hppsconline.hp.gov.in/HPPSC/WebInfo/ApplicantHelpVideo पर एक वीडियो ट्यूटोरियल भी यहां उपलब्ध है।



     

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather