Categories
Top News KHAS KHABAR

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: 58 हजार से अधिक मतों से जीते ‘आप’ प्रत्याशी

कांग्रेस के गढ़ में लगाई सेंध

जालंधर। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली है। ‘आप’ ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाई है। जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू 58,691 मतों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराया है। शिरोमणी अकाली दल तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रही है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

जालंधर लोस उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में ‘आप’ की सेंध, मान ने केजरीवाल को दी बधाई

 

जालंधर लोकसभा उपचुनाव ईवीएम और पोस्टल वोट मिलाकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को 3 लाख 02 हजार 279, कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को 2 लाख 43 हजार 588, शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुखविंदर सुक्खी को 1 लाख 58 हजार 445, भाजपा के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को 1 लाख 34 हजार 800 मत मिले हैं। शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) (सिमरनजीत सिंह मान के प्रत्याशी गुरजंत सिंह कट्टू को 20 हजार 366 मत मिले।

कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर 

 

ईवीएम के कुल 8 लाख 87 हजार 086 मतों में से आम आदमी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को 3 लाख 02 हजार 097, कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को 2 लाख 43 हजार 450, शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुखविंदर सुक्खी को 1 लाख 58 हजार 354 और भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को 1 लाख 34 हजार मत मिले हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई आज, प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं 

 

इसके अलावा शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) (सिमरनजीत सिंह मान) के प्रत्याशी गुरजंत सिंह कट्टू को 20 हजार 354 मत मिले। पोस्टल वोट की बात करें तो 540 मतों में से आम आदमी पार्टी को 182, कांग्रेस को 138, भाजपा को 94 और शिरोमणी अकाली दल को 91 मत मिले हैं। 6,656 वोट नोटा को पड़े हैं। आम आदमी पार्टी को कुल पड़े मतों में 34.05 फीसदी और कांग्रेस को 27.44 फीसदी वोट मिले हैं।

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *