Breaking News

  • सीएम सुक्खू का ऐलान, हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों पर होगी भर्ती
  • चंबा में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान
  • हमीरपुर के भालू के दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार
  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुने
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन

Himachal Election Results Live : मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कौन आगे-जानें

ewn24 news choice of himachal 04 Jun,2024 9:00 am

    शिमला। हिमाचल लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत 105447 वोटों के साथ कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 14734 मतों से आगे चल रही हैं।

    कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 158397 वोटों के साथ कांग्रेस के आनंद शर्मा से 62829 मतों से आगे चल रहे हैं। 

    शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप 148041 वोटों के साथ कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से 22885 मतों से आगे चल रहे हैं। 

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर 120735 वोटों के साथ कांग्रेस के सतपाल रायजादा से 44490 मतों से आगे चल रहे हैं। 

    18 माह में ही बिना विधायक के हुआ देहरा, इस्तीफे का खेल खत्म, उपचुनाव तय


    विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा आगे चल रहे हैं। सुधीर को 10210 वोट मिले हैं वहीं देवेंद्र सिंह जग्गी को 8634 वोट मिले हैं।

    लाहौल स्पीति से निर्दलीय राम लाल माकर्डेंय आगे चल रहे हैं। राम लाल माकर्डेंय को 3797 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस से अनुराधा राणा को 2236 और भाजपा से रवि ठाकुर को 792 वोट मिले हैं।

    गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया आगे चल रहे हैं। राकेश कालिया को 10560 वोट मिले हैं वहीं भाजपा के चैतन्य शर्मा को 8885 वोट मिले हैं।

    कुटलैहड़ से भाजपा के देवेंद्र कुमार भुट्टो आगे हैं। देवेंद्र कुमार भुट्टो को 6151 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के विवेक शर्मा को 5260 वोट मिले हैं।

    सुजानपुर से कांग्रेस के कैप्टन रंजीत सिंह आगे हैं। कैप्टन रंजीत सिंह को 12144 वोट मिले हैं वहीं भाजपा के राजेंद्र राणा को 11078 वोट मिले हैं। 

    बड़सर से भाजपा के इंद्रदत्त लखनपाल आगे हैं। लखनपाल को 9512 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के सुभाष चंद को 7723 वोट मिले हैं।

    Himachal Elections Results : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू


    मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह हैं। 

    आठ अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। मगर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच माना जा रहा है। दोनों के सियासी भविष्य का फैसला आज हो जाएगा। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर की साख भी दांव पर लगी हुई है।

    मंडी में एक तरफ जयराम ठाकुर की साख दाव पर हैं दूसरी तरफ कांग्रेस में राज परिवार से जुड़े विक्रमादित्य के साथ प्रदेश सरकार की साख भी दांव पर है।


    बीजेपी दफ्तर में बनाए गए हैं एग्जिट पोल, फैलाई जा रही सनसनी : कुलदीप राठौर


    संसदीय सीट से अगर एक्ट्रेस कंगना रनौत जीतती हैं तो उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत जन्मभूमि मंडी से होगी, वहीं विक्रमादित्य सिंह चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी राजनीतिक परीक्षा में बड़ी जीत होगी।

    हालांकि, नतीजे आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने जश्न की पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा ने जहां लड्डुओं का इंतजाम कर लिया है, वहीं कांग्रेस ने जश्न के लिए बैंड बाजे की एडवांस में बुकिंग कर ली है। 

    दोनों ही राजनीतिक दल लोकसभा और विधानसभा के नतीजे अपने-अपने पक्ष में आने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, दोनों चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर दोपहर बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 


    चंबा : इन 7 मतदान केंद्रों पर लोगों ने नहीं डाला वोट, खाली EVM लेकर लौटी पोलिंग पार्टी

    हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री को लेकर अपडेट

    ऊना का बेटा अनुभव परमार इंडियन एयरफोर्स में बना फ्लाइंग ऑफिसर  

    अग्निवीर भर्ती रैली जनवरी 2025 में होगी, अप्रैल-मई में ट्रेनिंग 

    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather