Breaking News

  • HPBose ने SOS पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम किया घोषित
  • नादौन में ब्यास नदी पर 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा रिवर फ्रंट
  • धर्मशाला में नाबार्ड की कार्यशाला, ENGAGE पोर्टल की दी जानकारी
  • कांगड़ा जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, पर बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
  • इम्पोर्ट परमिट के बिना मछली की बिक्री पर जुर्माना, 4 मामलों में वसूला जुर्माना
  • हिमाचल में शिक्षा विभाग करेगा सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया
  • मंडी में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी, SDM रहीं मुख्यातिथि
  • पहल : कांगड़ा एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज के बीच HRTC की टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू
  • नूरपुर के तहत घर में सोने के गहने आदि चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, सामान भी बरामद
  • चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर बैन

हिमाचल की बेटी अंजलि ने फतह की किलिमंजारो चोटी, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

ewn24news choice of himachal 02 Apr,2023 7:36 pm

    शाहपुर के घरोह की रहने वाली हैं अंजलि शर्मा

     

    शिमला। हिमाचल के कांगड़ा जिला की अंजलि शर्मा ने दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह की है। खास बात यह है कि अंजलि शर्मा ने गद्दी पहनावा  "लुआंचड़ी" पहनकर यह चोटी फतेह की है और तिरंगा फहराया। अंजलि शर्मा जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गांव घरोह की निवासी हैं। अंजलि ने 31 मार्च को लुआंचड़ी पहनकर इस चोटी को फतह किया है। अंजलि ने वर्ष 2010-11 में अटल विहारी बाजपेयी माउंटे्रनिंग संस्थान मनाली से बेसिक कोर्स किया है। उनकी पढ़ाई बीए हिंदी व पर्यावरण में हुई है। अंजली तंजानिया की चोटी पर "लुआंचड़ी" पहनकर चढ़ने वाली प्रदेश की पहली महिला हैं।
    हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र के गांव घरोह की अंजलि को गद्दी परिधान में  किलिमंजारो चोटी फतह करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा की प्रदेश की इस बेटी ने न केवल हिमाचल की संस्कृति बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंजली के सफल भविष्य के कामना की है।



    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather