Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट : 19 से होगा शीतकालीन सत्र, प्रशासनिक ट्रिब्यूनल पर भी फैसला

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक में विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला तपोवन में 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित करने का फैसला लिया है। इसमें 5 बैठकें होगी। शीतकालीन सत्र आयोजित करने के लिए राज्यपाल को सिफारिश भेजी जाएगी। आपदा में बेघर हुए लोगों को कैबिनेट ने राहत दी है।

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

बेघर लोगों किराए के मकान के लिए 31 मार्च 2024 तक राशि देने का फैसला लिया है। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में किराए पर मकान लेने के लिए 5 हजार और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार तय किया है।

इसके लिए 75 लाख बजट का प्रावधान किया है। कैबिनेट की बैठक में हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसमें पांच पद भी स्वीकृत किए हैं। चेयरमैन, सदस्य ज्यूडिशियल व रजिस्ट्रार का एक-एक, प्रशासनिक सदस्य के दो पद शामिल हैं।

कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बहाल करने का वादा किया था। उसी वादे को पूरा करते हुए कैबिनेट ने हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बहाल करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने शिमला डेवलपमेंट प्लान को भी मंजूरी दी है।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में नौकरियों का पिटारा खुला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में 4500 से अधिक पदों को भरने की मंजूरी की गई है।

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

 

कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में विभिन्न 4500 पदों को भरने की मंजूरी दी है। इसमें पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्कर के पद शामिल हैं। यह पद डिवीजन वाइज भरे जाएंगे।

 

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

वहीं, कैबिनेट ने एक्साइज इंस्पेक्टर के 25 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है। विभाग में 75 पद खाली हैं और 50 पदों को भरने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा था।

कैबिनेट ने 25 पद भरने की स्वीकृति दी है। साथ ही बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा एडवोकेट जनरल ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी के 2 पद दैनिक वेतन भोगी के आधार पर भरे जाएंगे।

 

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

असम की याचिका कमेटी ने किया शिमला विधान सभा सचिवालय का दौरा

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *