Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से, अधिसूचना जारी

ewn24news choice of himachal 16 Dec,2022 9:57 pm

    प्रोटेम स्पीकर सदस्यों को दिलवाएंगे शपथ

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय हो गई है। प्रदेश की नई सरकार का पहला विधानसभा सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा और यह 24 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा।
    ऊना : निजी बस और सेना के ट्रक में टक्कर, 7 यात्री घायल, 2 महिलाएं गंभीर 

    22 दिसंबर को पहले दिन सदन प्रोटेम स्पीकर सदस्यों को शपथ दिलवाएंगे। 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 24 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
    कांगड़ा : डाकघर के पास मारुति कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

    ऐसा कहा जा रहा है कि हिमाचल में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सभी विधायकों की कल दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई है। इसमें तय हुआ कि सत्र के बाद ही मंत्रियों की शपथ करवाई जाए।

    अभी तक सिर्फ सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की शपथ हुई है। अभी 8 कैबिनेट मंत्री और बनाए जा सकते हैं। ऐसे में मुमकिन है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीधा धर्मशाला जाएं। 3 बैठकों के इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार नए चुने हुए विधायकों को शपथ दिलाएंगे, वहीं उनको शपथ राज्यपाल 19 दिसंबर को दिलाएंगे।
    भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल के सीएम व डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने लगाया गले

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather