शिमला में याद किए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अर्पित किए पुष्प
शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्य कांग्रेस नेताओं ने छोटा शिमला स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रोहित ठाकुर ने कहा कि आईटी क्षेत्र, महिलाओं को पंचायती राज में 33 फीसदी आरक्षण और 18 साल की उम्र में मताधिकार का फैसला राजीव गांधी की सरकार के समय में हुआ था।
राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान अदा किया है और महिलाओं व युवाओं के सशक्त किया। आज पूरा देश राजीव गांधी को उनके योगदान के लिए याद करता है।