Breaking News

  • सीएम सुक्खू का ऐलान, हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों पर होगी भर्ती
  • चंबा में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान
  • हमीरपुर के भालू के दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार
  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुने
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन

चंबा : वन और राजस्व विभाग की टीम पर दो भाईयों ने किया हमला, एक घायल

ewn24news choice of himachal 16 Nov,2022 6:16 pm

    दोनों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम पर हमला हुआ है। ये हमला दो भाईयों ने टीम पर किया है। टीम ने मौके से भाग कर जान बचाई। मामले में पुलिस ने चंबा के कंठाई गांव निवासी केवल व महाजन चंद के खिलाफ सरकारी कार्य व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

    कौल सिंह का दावा : 45 से 50 सीटें जीतेगी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान

    जानकारी के अनुसार, वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से भालका बीट में अदालत के आदेश पर पेड़ का ततीमा काटने गई थी। टीम ने मार्क किए हुए पेड़ का ततीमा काटने की प्रक्रिया शुरू की। इस बीच दो भाई वहां आ गए और वनपाल छबारू व ओम प्रकाश से गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों के हाथों में डंडे, पत्थर व दरात था।
    शिमला : शोघी-मैहली रोड पर खाई में गिरी कार, तीन युवक घायल

    बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पत्थरों से वनपाल ओम प्रकाश पर हमला कर दिया। दूसरे आरोपी ने डंडे से ओम प्रकाश के सिर पर वार किया। ओम प्रकाश के हाथ में चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दोनों टीमों को दी। वन विभाग टीम के अनुसार, कोलका पंचायत में पहली मार्च को आग लगने के कारण 3 लोगों के मकान जल गए थे।

     

    प्रभावित परिवार ने इमारती लकड़ी के लिए वन विभाग कार्यालय में आवेदन किया था। इमारती लकड़ी के अधिकार भालका बीट के तहत आते हैं, लेकिन जो पेड़ प्रभावितों के लिए मार्क किए जा रहे थे। उन पर दो स्थानीय निवासी अपना हक जता रहे थे। उनका कहना था कि यह पेड़ उनकी जमीन पर है। इस पर तहसीलदार व सदर थाना चंबा को निशानदेही के लिए लिखा गया था।
    नूरपूर : एंबुलेंस मार्ग न बना तो विधानसभा चुनाव का होगा बहिष्कार

    15 जुलाई, 2022 को राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कानूनगो द्वारा निशानदेही की गई थी। इसके बाद कोलका गांव के कमल किशोर के आवेदन पत्र पर वन रक्षक प्रभारी भालका बीट व वनपाल छबारू द्वारा रिपोर्ट की गई, जो मंजूर हो गई। इसके बाद वनपाल छबारू ने 5 सितंबर को भालका में देवदार का एक सूखा पेड़ मार्क किया, लेकिन इसके बाद एक आरोपी ने चंबा अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। मार्कशुदा पेड़ की निशानदेही व संबंधित जानकारी अदालत में पेश करने को कहा गया था, जिसके लिए टीम उक्त स्थान पर गई थी।
    बारालाचा दर्रा में अभी भी फिसलन, रात्रि में वाहनों की आवाजाही रोकी

    डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा अजय कुमार ने कहा कि वन विभाग की टीम पर हमला करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग की टीम का मेडिकल चेकअप भी करवाया जा रहा है। डीएफओ चंबा अमित शर्मा का कहना है कि वन विभाग की टीम पर हमला करने के बारे में एसपी चंबा को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather