Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

शिमला : डिनोटिफाई के विरोध में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

ewn24news choice of himachal 13 Mar,2023 10:19 pm

    जयराम ठाकुर बोले- सदन में भी उठाएंगे मुद्दा

    शिमला। सुखविंदर सुक्खू सरकार के द्वारा डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के विरोध में भाजपा प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान व जनाक्रोश रैलियां कर रही है। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा ने आज शेर ए पंजाब से सीटीओ चौक तक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के लॉक प्रिय मुख्यमंत्री है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तब से केवल संस्थानों पर ताले लगाने का कार्य किया गया है।

    हिमाचल: पहली से 8वीं तक के सभी छात्रों को वर्दी के लिए मिलेंगे 600 रुपए

    उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहला बजट अभी पेश नहीं हुआ पर सरकार का हाल ऐसा लग रहा है कि सरकार का अंतिम वर्ष चल रहा है। जनता सड़कों पर है और लोगों में आक्रोश और निराशा का माहौल है।
    शिमला : 5 राज्यों से आए जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं ने दिखाई अपनी संस्कृति की झलक

    जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया है। प्रदेश भर में बंद हुए संस्थानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसे आज राज्यपाल को सौंपा गया है। बीजेपी बजट सत्र में भी मामले को बढ़चढ़ कर उठाने जा रही है।

    शिमला में आयोजित धरने में नेता प्रतिपक्ष के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, जिला अध्यक्ष विजय परमार, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज , संजय सूद, रवि मेहता, कुसुम सदरेट, कर्ण नंदा , प्यार सिंह, डेजी ठाकुर, राजेश शारदा, जितेंद्र बोटका, दिनेश ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather