IGMC में समरहिल और फागली आपदा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू
ewn24news choice of himachal 15 Aug,2023 12:50 am
शिमला। आज शिमला के समरहिल और फागली में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन में कई लोग घायल हुए हैं। इन सभी का इलाज IGMC में चल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घायलों का कुशलक्षेम जानने के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (IGMC) का दौरा किया।
इन दौरा घायलों के परिजनों से मिलकर सुक्खू ने उन्हे उचित मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में घायल हुए लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना करता हूं। बता दें कि समरहिल में अभी तक 8 लोगों के शव मिले हैं और कुछ का इलाज चल रहा है, वहीं फागली में पांच के शव मिले हैं और पांच लोग घायल हैं।