Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हरिपुर : बेजुबान पर अत्याचार, न ठीक से चल सकता और न खा सकता बैल

ewn24 news choice of himachal 10 Jun,2024 5:49 pm

    भटोली फकोरियां में डैम के पास नर्सरी का मामला

    हरिपुर। बेजुबान जानवरों में भी जान होती है और उन्हें भी आजादी से जीने का हक है। शायद कुछ इंसान इस बात को नहीं समझते हैं और बेजुबान जानवरों पर अत्याचार करते हैं। ऐसा ही मामला देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के भटोली फकोरियां गांव में सामने आया है।

    भटोली फकोरियां डैम के साथ नर्सरी में एक बैल नर्क जैसी जिंदगी जी रहा है। बैल फसल को बर्बाद न करें इसके लिए कुछ स्वार्थी लोगों ने उसे इस तरह बांधा है कि न तो वह ठीक से चल सकता है और न ही ठीक से कुछ खा पी सकता है। बैल के गले में रस्सी डालकर एक पांव से बांधा गया है। 

    पानी पीने जाने और खाने के लिए बैल को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय कुछ युवकों को बैल की हालत पर तरस भी आया और उन्होंने उसे मुक्ति दिलाने की कोशिश भी की, लेकिन कोशिश नाकामयाब हो गई। 

    क्योंकि इससे बैल और भी हिंसक हो गया है। ऐसे में कोई व्यक्ति इसे बिना विभागीय मदद से इस दर्द से मुक्त नहीं करवा सकता है। लोगों का कहना है कि बैल को इस कष्ट से मुक्त करवाया जाए और जिसने भी बैल को बांधा है उन पर कार्रवाई हो।

    उधर, पुलिस भी थाने में आकर किसी द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई की बात कर रही है। हरिपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ मंजीत सिंह मनकोटिया से जब इस बारे बात की तो उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता थाने में आकर शिकायत करे।

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसी को रेक्स्यू करने के लिए भी शिकायत की जरूरत है। अगर कोई व्यक्ति डूब रहा हो तो रेस्क्यू के लिए पुलिस शिकायत का इंतजार करेगी।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather