Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में भाजपा का मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम शुरू, शिमला से हुआ आगाज

प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने किया शुभारंभ

शिमला। हिमाचल में भाजपा ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का आगाज कर दिया है। शनिवार को शिमला के शोघी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव की मिट्टी को एक नमूने के तौर पर जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली ले जाया जाएगा।

चंबा-हरिद्वार HRTC बस में कारतूस मिलने का मामला, कंडक्टर ने की यह गलती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 15 अगस्त, 2023 को देशभर में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ अभियान का शुभारंभ हुआ था और आज शिमला से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है।

शिमला जिला के शोघी नामक स्थान पर घर-घर जाकर देशभक्ति की अलख जगाते हुए मिट्टी एकत्र करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और मिट्टी एकत्रित की जाएगी।

चांद के बाद अब सूर्य की ओर भारत : ISRO के Aditya-L1 की कामयाब लॉन्चिंग

 

उन्होंने कहा कि देश के अमृतकाल में माटी का वंदन अभियान सार्थक एवं नितांत आवश्यक प्रतीत होता है। यह अभियान मात्र अभियान नहीं है, बल्कि जन जागरण है। धरती माता की रक्षा के लिए हर काल में लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया, तब जाकर गुलामी के बाद आजादी है।

उन्होंने कहा कि भारत वो देश है, जहां बलिदानियों की पूजा हुई है। उन्होंने कहा कि आज मेरी माटी-मेरा देश, माटी का वंदन रूपी एक महायज्ञ है। देश का प्रत्येक नागरिक इस महायज्ञ का हिस्सा बने।

शिमला : सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

 

इस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों, सेना के वीर जवानों की शहादत को प्रणाम करते हुए देशभक्ति का भाव जन-जन में जागृत करने का महायज्ञ देशभर में चल रहा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के विदेश जाने को लेकर फैलाई जा रही अफवाह, शिकायत दर्ज

हिमाचल डीजीपी डिस्क अवॉर्ड : 304 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित-पढ़ें लिस्ट 

 

सचिवालय के बाहर कोविड वॉरियर्स का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री से मांगी सेवा विस्तार की गारंटी

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

 

बिलासपुर : गंभरोला खड्ड का पानी हुआ लाल, फैक्ट्री सील, सैंपल लिए

 

 

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की टीम घोषित, गीतांजलि मेहता होंगी प्रदेश सह संयोजक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *