Breaking News

  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष

हिमाचल उपचुनाव : देहरा और हमीरपुर में सही पाए सभी नामांकन

ewn24 news choice of himachal 24 Jun,2024 4:06 pm

    24 जून को नामांकन पत्रों की हुई जांच

    देहरा। कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। 

    उन्होंने बताया की मतपत्रों की जांच के लिए 24 जून (सोमवार) की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि दर्ज नामांकन पत्रों की जांच आज सोमवार को सामान्य पर्यवेक्षक इजराइल वात्रे इंटी (आईएएस) की उपस्थिति में संपन्न कर दी गई है। 


    कांगड़ा-जमानाबाद-शमीरपुर रोड को लेकर बड़ी अपडेट- एक माह रहेगा बंद



    एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान उपचुनाव के लिए दाखिल सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज छंटनी के दौरान दो मुख्य दलों के प्रमुख प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कवरिंग कैंडिडेट हरि ओम तथा भारतीय जनता पार्टी के कवरिंग कैंडिडेट वीर सिंह के नामांकन कवरिंग उम्मीदवार होने के नाते स्वतः ही रद्द हो गए।

    यह हैं पांच प्रत्याशी

    देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दर्ज नामांकन की छंटनी के बाद  प्रत्याशियों की संख्या पांच हो गई है। एसडीएम ने बताया कि कांग्रेस से कमलेश ठाकुर, भाजपा से होशयार सिंह सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार संजय शर्मा, सुलेखा देवी और अरुण अंकेश स्याल अब चुनावी मैदान में हैं। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है।


    Breaking : हिमाचल में इस दिन भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी 




    हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। 

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए और कोई भी नामांकन पत्र रद्द नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 26 जून तक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन शाम को उम्मीदवारों की अंतिम सूची चुनाव चिह्नों सहित जारी कर दी जाएगी।


    हरिपुर : रोड को लेकर रड्डा के लोग परेशान, कहा-अब वोट देने का नहीं करता मन 



    खुशखबरी : किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नहीं काटने पड़ेंगे AIIMS और PGI के चक्कर  

    चंबा : रावी नदी में गिरी थार, दो दोस्तों ने मौके पर तोड़ा दम  


    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather