Breaking News

  • HPBose ने SOS पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम किया घोषित
  • नादौन में ब्यास नदी पर 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा रिवर फ्रंट
  • धर्मशाला में नाबार्ड की कार्यशाला, ENGAGE पोर्टल की दी जानकारी
  • कांगड़ा जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, पर बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
  • इम्पोर्ट परमिट के बिना मछली की बिक्री पर जुर्माना, 4 मामलों में वसूला जुर्माना
  • हिमाचल में शिक्षा विभाग करेगा सभी कॉलेजों की रैंकिंग, इसी माह शुरू होगी प्रक्रिया
  • मंडी में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी, SDM रहीं मुख्यातिथि
  • पहल : कांगड़ा एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज के बीच HRTC की टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू
  • नूरपुर के तहत घर में सोने के गहने आदि चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, सामान भी बरामद
  • चैत्र नवरात्र मेले के दौरान टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर बैन

कुल्लू में हादसा : सड़क से उतकर ब्यास किनारे गिरी कार, दो की गई जान

ewn24news choice of himachal 31 Dec,2022 6:59 pm

    एक व्यक्ति की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती


    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली में शनिवार को एक दुखद हादसा पेश आया है। नेहरु कुण्ड के समीप कुलंग में एक कार सड़क से उतरकर ब्यास नदी के किनारे जाकर गिरी।। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।


    जानकारी के अनुसार नेहरु कुण्ड के समीप कुलंग नामक स्थान पर पाला यानी ब्लैक आइस जमी होने के कारण कार अचानक स्किड हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।


    मरने वालों में एक कुल्लू के बवेली का रहने वाला है जबकि दूसरी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं घायल व्यक्ति मनाली में चश्मे बेचने का काम करता था, जो दूसरे राज्य का रहने वाला है। पुलिस अभी उनकी पूरी तरह से पहचान करने में जुटी हुई है।


    डीएसपी मनाली हेम चंद वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather