Breaking News

  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष

देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा

ewn24 news choice of himachal 16 Oct,2026 2:03 pm


    देहरा। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देहरा विधानसभा की बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। 

    इस मौके पर आत्मा , कांगड़ा की परियोजना  उप निदेशक डॉ वैशाखा पॉल, विषयबाद विशेषज्ञ ( देहरा )रंजन कमल शर्मा, कृषि विकास अधिकारी (देहरा) राम कुमार, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (देहरा) डिम्पल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

    डॉ वैशाखा पॉल ने "महिला किसान दिवस" के अवसर पर आयोजित समारोह में महिला किसानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं कृषि क्षेत्र की रीढ़ हैं और खेती-बाड़ी, पशुपालन, बागवानी तथा प्राकृतिक खेती में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

    समारोह में उपस्थित महिला किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। महिला किसान न केवल परिवार की आजीविका में सहयोग देती हैं, बल्कि खेतों से लेकर बाजार तक कृषि कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

    इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, पानी और मिट्टी का संरक्षण करने तथा किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती की अपार संभावनाओं को देखते हुए रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित खेती अपनाने का आह्वान किया गया।

    कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों तक सरकारी योजनाओं, कृषि तकनीकों और आधुनिक जानकारियों को पहुँचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में महिला किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती तथा कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather