Breaking News

  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद
  • चंबा जेल से फरार भगोड़े इब्राहिम की तलाश तेज : 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित, जंगलों और ठिकानों पर दबिश
  • एशियाई खेलों की पदक विजेता रितु नेगी को भी मिलेगा एक करोड़ का नकद पुरस्कार
  • ऊना अस्पताल : प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में महिला डॉक्टर निलंबित, तीन दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट
  • शारदीय नवरात्र : पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • हिमाचल : आंगनबाड़ी वर्कर और वन मित्र का मानदेय बढ़ाने का निर्णय-जानें कैबिनेट के फैसले विस्तार से
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा : करीब 15000 पदों पर भर्तियों को मंजूरी
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल में दो दिन येलो अलर्ट : आंधी, तूफान, बिजली चमकने की संभावना

लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

ewn24 news choice of himachal 11 Oct,2026 6:28 pm


    लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित होने लगा है।

    इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत बारालाचा ला (Baralacha La) और शिंकुला पास (Shinkula Pass) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

    बर्फबारी के बीच रास्तों में फंसे वाहन, पुलिस का सफल रेस्क्यू


    खराब मौसम और अचानक हुई बर्फबारी के कारण जांस्कर घाटी की तरफ से शिंकुला पास के रास्ते लाहौल आ रहे कुछ वाहन रास्ते में ही फंस गए थे। 

    इन फंसे हुए वाहनों में कुछ दोपहिया और 4x2 गाड़ियां भी शामिल थीं, जो फिसलन भरे रास्तों के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी फंसे हुए लोगों व वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला।




    प्रशासन की सख्त चेतावनी और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी


    डीएसपी मुख्यालय केलांग के.डी. शर्मा ने पर्यटकों, वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए ऊंचाई वाले और पर्वतीय क्षेत्रों की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें।

    प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि बहुत आवश्यक हो, तो केवल उपयुक्त 4x4 (फोर-बाय-फोर) वाहनों का ही उपयोग किया जाए। सफर के दौरान गाड़ी में स्नो चेन (Snow Chain) अवश्य रखें ताकि फिसलन से बचा जा सके। यात्रा शुरू करने से पहले स्थानीय मौसम और सड़कों की स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य लें।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather