Breaking News

  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू

पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन

ewn24 news choice of himachal 13 Oct,2026 5:00 pm


    राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित राजगढ़ विकास खंड के पझौता क्षेत्र की होनहार बेटी पलक ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

    नेहरटी भगोट पंचायत के तीर गनोह गांव की रहने वाली पलक ने जिला कुल्लू में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

    PM श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशााला सनोरा (PM Shri GSSS Sanora) की छात्रा पलक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उसके विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डीपी विनय चौहान ने भी पलक की इस सफलता के लिए बेहद खुशी जताई है।

    पलक के पिता संदीप चौहान, माता शीला ठाकुर, दादा रणजीत सिंह और दादी उमा देवी अपनी लाडली के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर बेहद गौरवान्वित और आह्लादित महसूस कर रहे हैं।

    पलक के इस शानदार चयन की खबर मिलते ही पूरी नेहरटी भगोट पंचायत में जश्न का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पलक तथा उसके परिवार को बधाई संदेश भेजकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि पलक राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी बेहतरीन रेडिंग व डिफेंस क्षमता से प्रदेश का नाम चमकाएगी।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather