Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

चंबा जेल से फरार भगोड़े इब्राहिम की तलाश तेज : 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित, जंगलों और ठिकानों पर दबिश

ewn24 news choice of himachal 11 Oct,2026 6:07 pm


    आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित, मददगारों पर भी कसेगा शिकंजा


    चंबा। जिला चंबा के राजपुरा जेल से फरार चल रहे खतरनाक भगोड़े इब्राहिम उर्फ अभि को दबोचने के लिए चंबा पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

    पुलिस प्रशासन ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम का गठन किया है, जो चुराह क्षेत्र सहित जिले के घने जंगलों, पहाड़ी धारों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

    घर में घुसकर बंधक बनाया, दी खौफनाक धमकी


    फरार आरोपी इब्राहिम के खिलाफ एक नया और गंभीर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने पीड़िता की बहन के घर में अवैध हथियारों के साथ घुसकर परिजनों को बंधक बनाया और इलाके में '1000 लाशें बिछाने' की सनसनीखेज धमकी दी। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

    पनाह और रसद देने वालों की भी होगी जांच


    पुलिस केवल इब्राहिम की ही तलाश नहीं कर रही, बल्कि उन लोगों पर भी कड़ी नजर रख रही है जो उसे छिपने के लिए पनाह या खाने-पीने का सामान (रसद) मुहैया करा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी की मदद करने वालों को भी सह-आरोपी बनाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    25 हजार का इनाम और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड


    मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि इब्राहिम नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में जेल में बंद था और 27 मई 2025 को राजपुरा जेल से फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का नकद इनाम भी घोषित कर रखा है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather