Breaking News

  • हिमाचल : आंगनबाड़ी वर्कर और वन मित्र का मानदेय बढ़ाने का निर्णय-जानें कैबिनेट के फैसले विस्तार से
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा : करीब 15000 पदों पर भर्तियों को मंजूरी
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल में दो दिन येलो अलर्ट : आंधी, तूफान, बिजली चमकने की संभावना
  • शारदीय नवरात्र : घटस्थापना के बाद भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, जानें पूजा के जरूरी और कड़े नियम
  • शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू : जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नौ दिन का कैलेंडर
  • पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर 11 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही, क्या हो सकता टाइम टेबल-जानें
  • मेडिकल कॉलेज नेरचौक, रोबोटिक सर्जरी का शतक, कैंसर रोगियों के लिए भी बड़ी राहत
  • किरण गुलेरी बोलीं-जनता के सवाल और विपक्ष की एकजुटता से डरी मोदी सरकार

पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल

ewn24 news choice of himachal 10 Oct,2026 6:38 pm


    ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसे में एक बच्चे और उसकी दादी की जान चली गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अखिल (3) और उसकी दादी जिलो कुमारी (65) पत्नी लाभिया निवासी भलथ, जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक महिला के सिर में फ्रेक्चर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक, कपूरथला जिला के भलथ का ये परिवार शनिवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आया था। दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य बाइक रेहड़ी पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

    घायलों की पहचान लाड़ी (32), उसकी पत्नी हीना (30) सहित उनके बच्चों में अभय (10), लक्ष्य (9), आरव (3) और अरुण (2) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

    सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather