Breaking News

  • हिमाचल : आंगनबाड़ी वर्कर और वन मित्र का मानदेय बढ़ाने का निर्णय-जानें कैबिनेट के फैसले विस्तार से
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा : करीब 15000 पदों पर भर्तियों को मंजूरी
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल में दो दिन येलो अलर्ट : आंधी, तूफान, बिजली चमकने की संभावना
  • शारदीय नवरात्र : घटस्थापना के बाद भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, जानें पूजा के जरूरी और कड़े नियम
  • शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू : जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नौ दिन का कैलेंडर
  • पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर 11 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही, क्या हो सकता टाइम टेबल-जानें
  • मेडिकल कॉलेज नेरचौक, रोबोटिक सर्जरी का शतक, कैंसर रोगियों के लिए भी बड़ी राहत
  • किरण गुलेरी बोलीं-जनता के सवाल और विपक्ष की एकजुटता से डरी मोदी सरकार

पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर 11 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही, क्या हो सकता टाइम टेबल-जानें

ewn24 news choice of himachal 10 Oct,2026 1:53 pm



    ट्रैक फिटनेस के बाद रेलवे अधिकारियों ने लिया फैसला


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा घाटी ट्रैक पर एक बार फिर ट्रेन की छुकछुक सुनने को मिलेगी।  नवरात्र के पहले दिन 11 अक्टूबर, 2026 को पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही शुरू होगी। पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर चार जोड़ी ट्रेनें चलेंगी।  अब तक की जानकारी के अनुसार तीन जोड़ी ट्रेनें बैजनाथ पपरोला-ज्वालामुखी और पठानकोट रूट पर दौड़ेंगी। साथ ही एक जोड़ी ट्रेन बैजनाथ पपरोला से जोगिंद्रनगर के बीच चलेंगी। 



    मेडिकल कॉलेज नेरचौक, रोबोटिक सर्जरी का शतक, कैंसर रोगियों के लिए भी बड़ी राहत 



    रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक फिटनेस मिलने के बाद ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार बरसात के कारण आवाजाही बंद होने से पहले जिस टाइम टेबल से ट्रेन चलती थी, उसी समय ट्रेनें चलेंगी। पठानकोट से बैजनाथ पपरोला के लिए पहली ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 12 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। पठानकोट से दूसरी ट्रेन सुबह 7 बजे चलेगी और दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।

    बैजनाथ पपरोला से पठानकोट के लिए दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना होगी। दूसरी ट्रेन पठानकोट के लिए 3 बजकर 40 पर चलेगी। बैजनाथ पपरोला से ज्वालामुखी रोड के लिए सुबह 10 बजे ट्रेन रवाना होगी। 



    महिलाओं के लिए बड़ी सौगात : चंबा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन 



    बैजनाथ पपरोला से जोगिंदर नगर के लिए ट्रेन सुबह 8 बजे चलने की संभावना है। यह ट्रेन जोगिंदर नगर साढ़े 9  बजे पहुंचेगी। जोगिंद्रनगर से ट्रेन 12:50 पर वापसी पर चलेगी और बैजनाथ पपरोला में 2:30 पर पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने अभी ट्रेनों की आवाजाही शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे स्टेशन पर अभी टाइम टेबल की जानकारी नहीं मिली है। उक्त टाइम टेबल में बदलाव भी हो सकता है। 


    रामपुर : गहरी खाई में जा गिरी HRTC बस, 20 वर्षीय युवक की गई जान-17 लोग घायल  



     बता दें कि बरसात के चलते ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही बंद पड़ी थी। इसके कारण लोगों को फिर मायूसी हाथ लगी थी। ट्रेन बरसात में बंद हो जाती है, यह सिलसिला काफी साल से चला हुआ है। लोगों की मांग है कि इसका कोई स्थाई हल निकाला जाए।  


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻









    https://www.facebook.com/share/v/1KKuKbCyRA/



    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather