Breaking News

  • हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान, तीन चरणों में होंगे
  • सोलन : 189.82 ग्राम चरस, प्रतिबंधित दवा और 26,280 नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • ध्यान दें श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा पर आगामी आदेशों तक पूर्णतः प्रतिबंध, एडवाइजरी जारी
  • घुमारवीं : वेदलक्षणा गोवंश को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने को आवाज बुलंद
  • पराल से भोगरवां मार्ग पर 4.50 करोड़ के दो पुलों का विधायक मलेंद्र राजन ने किया शिलान्यास
  • हिमाचल में SET-2026 की तिथि घोषित, इस दिन होनी प्रस्तावित
  • हिमाचल मौसम अपडेट : 28 को 5 तो 29 अप्रैल को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • शिमला : देवता के आयोजन में हर्ष फायरिंग, महिला को लगी गोली-गई जान
  • कांगड़ा : चाची और भतीजे में घास को लेकर बढ़ा विवाद, एक-दूसरे को किया लहूलुहान
  • डैम साइट प्रोजेक्ट में काम करते गिरा भरमौर का युवक, परिजनों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

शिमला : देवता के आयोजन में हर्ष फायरिंग, महिला को लगी गोली-गई जान

ewn24 news choice of himachal 27 Apr,2026 4:47 pm


    धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल 


    रोहड़ू। हिमाचल के शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दुखद हादसा पेश आया। देवता शालू महाराज के मंदिर में चल रहे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सैकड़ों लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाच-गा रहे थे उसी समय अचानक हवाई फायरिंग की गई और एक महिला को गोली लग गई। हादसे में महिला की जान चली गई।


    हिमाचल मौसम अपडेट : 28 को 5 तो 29 अप्रैल को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 



    मृतका की पहचान रितिका (उर्फ गुड़िया), पत्नी सतीश, निवासी गांव बकोरा डाकघर आंध्रा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है।  26 वर्षीय रितिका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनके सिर से एक झटके में मां का साया उठ गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दो आरोपियों रजत सोहटा और अमित अक्का को गिरफ्तार कर लिया है।


    कांगड़ा : बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार-नाबालिग ने बच्चे का दिया जन्म  



    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवता के अनुष्ठान के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी बीच अचानक चली एक गोली भीड़ में जा लगी और रितिका को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

    घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किसने की और हथियार वैध था या नहीं।


    हिमाचल में SET-2026 की तिथि घोषित, इस दिन होनी प्रस्तावित 



    इस दर्दनाक हादसे ने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आयोजनों में हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की हर्ष फायरिंग से बचें, क्योंकि यह न केवल अवैध है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।

    वहीं, महिला का शव जब रोहड़ू अस्पताल पहुंचा तो वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और स्थानीय विधायक व एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।


    धर्मशाला में IPL मैचों के सफल आयोजन को लेकर  इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन और पूजा 



    जानकारी के अनुसार, गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल लाया गया था जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला भेजा जाना था।

    सुबह करीब 10 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा शव को शिमला भेजने के लिए वाहन मंगवाया गया, लेकिन मौके पर पहुंचे परिजनों का गुस्सा उस समय भड़क गया जब उन्होंने देखा कि जिस वाहन में शव ले जाने की व्यवस्था की गई थी, उसमें पहले से रेत भरी हुई थी। इसे लेकर परिजनों ने कड़ा विरोध जताया और इसे मृतका के प्रति असंवेदनशीलता करार दिया।

    परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस समय कुलगांव में फायरिंग की घटना हुई और हथियार लहराए गए, उस दौरान पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर ऐसी घटना को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

    स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा। काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से शिमला भेजने की व्यवस्था की, तब जाकर मामला शांत हुआ।

    उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू, धर्मेश रामौत्रा ने कुलगांव में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में एक महिला की हुई दुखद मृत्यु के बाद सख्त निर्देश जारी किए है। इसमें धार्मिक आयोजनों में हथियारों के इस्तेमाल को लेकर पाबंदी लगाई है।

    उन्होंने कहा कि उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर पूर्व में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग न करने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हुई यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। 


    शिमला पुलिस का नशे पर वार : मास्टरमाइंड टिटला सहित तीन चिट्टा तस्कर दबोचे 


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल के युवाओं के लिए CRPF में नौकरी का मौका, 42 रिक्तियों पर होगी भर्ती 



    नूरपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन : पूर्व विधायक अजय महाजन ने घोषित किए जिला परिषद चुनावों के चार उम्मीदवार 



    HPRCA ने इस कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट किया आउट 



    HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन 



    हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather