पंचरुखी। कांगड़ा जिला में थाना क्षेत्र पंचरुखी के अंतर्गत भरवाना पंचायत के गांव भुआणा वार्ड नं 2 के चाची और भतीजे ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों ही घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सपना व राजकुमार आपस में चाची और भतीजा हैं। घास काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर दिया।
सपना को माथे पर व राजकुमार को गले में दराट मारने के कारण चोटें आई हैं। दोनों पक्ष थाना पंचरुखी एक दूसरे की शिकायत लेकर पहुंचे। थाने से उनको नागरिक चिकित्सालय पालमपुर से अपना-अपना मेडिकल करवाने को कहा। दोनों पक्ष खुद ही अपना मेडिकल करवाने पालमपुर पहुंचे।