Breaking News

  • विदेश में टिप्पर और टैंकर ड्राइवर की नौकरी का मौका : एक लाख तक सैलरी, 7 अक्टूबर को पहुंचें कांगड़ा
  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • HPRCA में PA, सीनियर असिस्टेंट, JOA IT और स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती-जानें डिटेल
  • फाइनेंस एडवाइजर और मैनेजर के 45 पदों पर भर्ती : धर्मशाला में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू-35000 तक सैलरी
  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को

HPRCA में PA, सीनियर असिस्टेंट, JOA IT और स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती-जानें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 02 Oct,2026 1:43 pm


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 15 पदों को सेकंडमेंट (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर भरने का निर्णय लिया गया है।

    इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त संस्थानों में सेवारत नियमित कर्मचारी पात्र होंगे, जो अपनी योग्यता के अनुसार इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जा रहा है। 

    इनमें पर्सनल असिस्टेंट (पीए), सीनियर असिस्टेंट, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का एक-एक पद शामिल है। 



    इसके अलावा, तकनीकी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 11 पदों को भी इसी प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा। इन पदों के भरने से आयोग के दैनिक कामकाज में तेजी आएगी और तकनीकी व प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

    डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया कि इन पदों पर नियुक्ति के इच्छुक और पात्र कर्मचारी निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से अपने-अपने विभागों के उचित माध्यम (Through Proper Channel) से आगामी 31 अक्टूबर तक अपने आवेदन आयोग के कार्यालय में प्रेषित कर सकते हैं।

    इस भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंडों, नियमों और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर भी उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि कर्मचारी आसानी से सभी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकें।



    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather