Breaking News

  • हिमाचल : आंगनबाड़ी वर्कर और वन मित्र का मानदेय बढ़ाने का निर्णय-जानें कैबिनेट के फैसले विस्तार से
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा : करीब 15000 पदों पर भर्तियों को मंजूरी
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल में दो दिन येलो अलर्ट : आंधी, तूफान, बिजली चमकने की संभावना
  • शारदीय नवरात्र : घटस्थापना के बाद भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, जानें पूजा के जरूरी और कड़े नियम
  • शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू : जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नौ दिन का कैलेंडर
  • पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर 11 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही, क्या हो सकता टाइम टेबल-जानें
  • मेडिकल कॉलेज नेरचौक, रोबोटिक सर्जरी का शतक, कैंसर रोगियों के लिए भी बड़ी राहत
  • किरण गुलेरी बोलीं-जनता के सवाल और विपक्ष की एकजुटता से डरी मोदी सरकार

रामपुर : गहरी खाई में जा गिरी HRTC बस, 20 वर्षीय युवक की गई जान-17 लोग घायल

ewn24 news choice of himachal 09 Oct,2026 12:53 pm


    रामपुर। शिमला जिला के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक एचआरटीसी (HRTC) बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    इस भीषण दुर्घटना में 20 वर्षीय एक युवक की जान चली गई, जबकि 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर राय के समीप एक खतरनाक मोड़ पर हुआ। बस (नंबर HP 06 A 5159) सनेई से रामपुर की ओर आ रही थी और उसमें चालक व परिचालक समेत 20 से अधिक लोग सवार थे। 

    दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण देवदूत बनकर मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान वंश (20) पुत्र सुरंजन, निवासी गांव कराली (तहसील रामपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और बस के अनियंत्रित होने के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।



    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather