ऋषि महाजन/नूरपुर। CIA TEAM नूरपुर ने राजा का तालाब के पास एक 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
गश्त के दौरान पुलिस टीम को गांधी मार्केट (राजा का तालाब) क्षेत्र में एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी रितेश ठाकुर (उम्र: 36 वर्ष) पुत्र स्वरूप सिंह ठाकुर निवासी ग्राम व डाकघर अमलेला, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया और आरोपी के खिलाफ रेहन पुलिस थाना में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।