Breaking News

  • नगरोटा बगवां : पिकअप गाड़ी से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • कांगड़ा : हनुमान घाट बाईपास बाईपास पर ऑल्टो कार से मिला नशे का सामान, दो युवक गिरफ्तार
  • नूरपुर : छतरोली खड्ड में चिट्टा लेकर खड़ा था पंजाब का युवक, गिरफ्तार-मोटरसाइकिल भी जब्त
  • नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता : डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा आरोपी
  • Good News : हिमाचल में मछुआरों को मिलेंगी लाइफ जैकेट, 50 लाख रुपये की घोषणा
  • डाडासीबा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली HIV AIDS जागरूकता रैली
  • रटंत विद्या को अलविदा : HPBOSE ने जारी किए 5वीं, 11वीं और 12वीं के नए मॉडल पेपर
  • सिरमौर : राजगढ़ में अचानक धराशायी हुआ दो मंजिला मकान, मां-बेटी की गई जान- दो मासूम गंभीर
  • सिरमौर में बड़ा हादसा : मृतक व्यक्ति की देह ले जा रही बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, चार की गई जान
  • कांगड़ा घाटी ट्रैक : नैरो गेज पर ट्रेनों की आवाजाही बंद, ब्रॉड गेज की DPR को मिली स्वीकृति

नगरोटा बगवां : पिकअप गाड़ी से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 12 Aug,2026 7:44 pm


    गुप्त सूचना के आधार पर हुई नाकाबंदी


    नगरोटा बगवां। पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है।

    पुलिस ने ट्रैफिक कार्यालय नगरोटा बगवां के समीप एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की देर रात नगरोटा बगवां पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक कार्यालय के पास सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (HP-37J-4836) को जांच के लिए रोका गया।

    गाड़ी की तलाशी में मिला चिट्टा


    नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब गाड़ी की गहन तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से 15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:


    प्रवीण कुमार, निवासी व्याड़ा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)।

    अंकुश, निवासी रक्कड़, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)।

    अनिल, निवासी अन्दरेटा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)।

    NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज


    इस संदर्भ में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21, 25, 29 ND&PS Act के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather