सुभाष चौहान/ज्वालाजी। आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैंखा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बेहद उत्साहपूर्वक किया गया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों सदनों—जागृति सदन, कीर्ति सदन और ज्योति सदन के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत रचनात्मकता, कलात्मक कौशल व आकर्षक मेहंदी डिज़ाइनों का शानदार प्रदर्शन किया।
कड़ी टक्कर के बीच विद्यार्थियों ने अपनी कला का बेहतरीन नमूना पेश किया, जिसमें परिणामों की घोषणा इस प्रकार रही -
प्रथम स्थान: तमन्ना (ज्योति सदन)
द्वितीय स्थान: सेजल (कीर्ति सदन)
तृतीय स्थान: ईशा (जागृति सदन)
विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की भरपूर सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की सहगामी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं, साथ ही हमारी पारंपरिक कला एवं संस्कृति के संरक्षण को भी बढ़ावा देती हैं।