Breaking News

  • प्रकृति का डरावना रूप : संजौली-ढली मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे वाहन चालक
  • हिमाचल में चालान 2 पे पहल का आगाज, सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी निजात
  • अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : इंजीनियरिंग कौशल को सराहा, हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, PST, PET की तिथियां जारी, एक लाख से अधिक अभ्यर्थी बुलाए
  • UAE की कंपनी में नौकरी : सिक्योरिटी गार्ड, बैगेज लोडर और क्लीनर के लिए कांगड़ा में 8 अक्टूबर को इंटरव्यू
  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटता था गहने, शिमला पुलिस ने ऐसे दबोचा बदमाश
  • सरकारी नौकरी : HPPSC ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 3 नवंबर तक करें आवेदन
  • पालमपुर : ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों से भरी निजी बस, चालक की सूझबूझ से बची जान
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू

प्रकृति का डरावना रूप : संजौली-ढली मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे वाहन चालक

ewn24 news choice of himachal 07 Oct,2026 8:09 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रकृति का एक बार फिर डरावना रूप देखने को मिला है। बुधवार को शिमला के व्यस्त संजौली-ढली बाईपास पर अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    भूस्खलन के दौरान भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सीधे सड़क पर आ गिरे। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान वहां से गुजर रही गाड़ियां इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं, अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

    इस डरावनी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक हो सकता था। जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब सवा तीन बजे दोपहर को हुई।

    भूस्खलन के तुरंत बाद सतर्कता दिखाते हुए मौके पर निर्माण कार्य में लगाई गई जेसीबी मशीन को तुरंत काम पर लगाया गया, जिसने तत्परता से सड़क पर आए पत्थरों और मलबे को हटाया। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते घटना के कुछ ही देर बाद सड़क पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।





    हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पहाड़ी से अभी भी लगातार छोटे-बड़े पत्थरों के गिरने का खतरा पूरी तरह से बना हुआ है।

    स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग ने इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि मानसून या मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी इलाकों में इस तरह के भूस्खलन का जोखिम लगातार बना रहता है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather