चंबा। हिमाचल प्रदेश के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के हड्डी रोग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मानिक सहगल को बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली के हाथों मिला।
डॉ मानिक सहगल को चंबा मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए ये अवार्ड दिया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रिंसिपल डॉ पंकज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप सिंह, संयुक्त निदेशक केशव राम, एमओएच डॉ कविता महाजन, डॉ अश्वनी, डॉ सलोनी सूद, डॉ विनोद भारद्वाज, डॉ मनोज, डॉ अनुज, डॉ अनिल, डॉ कृति के द्वारा डॉ मनिक सहगल को मिले बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2025 के लिए टोपी, शाल और बुक्के देकर उनको सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज ने कहा ये उपलब्धि पूर मेडिकल कॉलेज और पूरे जिला चंबा के लिए है और यह से बाकी डॉक्टर्स को भी और बेहतरीन कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी है।
डॉक्टर मानिक सहगल ने कहा कि ये अवार्ड केवल मुझे नहीं मिला, बल्कि पूरे चंबा के साथ पूरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को मिला है। क्योंकि यह पूरी तरह टीमवर्क होता है, जिसका श्रेय सबको जाता है।
उन्होंने खास तौर पर एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के सहयोग की सराहना की, उन्होंने यह भी कहा की इसी तरह से वो निरंतर मेहनत और प्रयास करते रहेंगे और आने वाले समय में चम्बा में रोबोटिक और आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू करने के लिए प्रयास किए जाएंगे, ताकि हमारा चंबा भी बाकि जिलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अग्रसित हो सकें।