Breaking News

  • घट्टा टोल प्लाजा पर टोल बढ़ोतरी : जिला कांगड़ा प्राइवेट बस ऑपरेटर भड़के, अन्याय दिया करार
  • HPRCA : शारीरिक शिक्षा अध्यापक और संस्कृत शिक्षक की भर्ती परीक्षा की डेट फाइनल
  • HPRCA ने घोषित किया मेडिकल सोशल वर्कर की भर्ती परीक्षा का परिणाम
  • HPRCA : जेई सिविल की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी, 14 तक करवाएं पंजीकरण
  • प्रकृति का डरावना रूप : संजौली-ढली मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे वाहन चालक
  • हिमाचल में चालान 2 पे पहल का आगाज, सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी निजात
  • अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : इंजीनियरिंग कौशल को सराहा, हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, PST, PET की तिथियां जारी, एक लाख से अधिक अभ्यर्थी बुलाए
  • UAE की कंपनी में नौकरी : सिक्योरिटी गार्ड, बैगेज लोडर और क्लीनर के लिए कांगड़ा में 8 अक्टूबर को इंटरव्यू

हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी, 14 तक करवाएं पंजीकरण

ewn24 news choice of himachal 08 Oct,2026 5:15 pm


    मै. वर्तिव गल्फ एलएलसी में भरे जाएंगे पद


    मंडी। हिमाचल के युवाओं के लिए यूएई (UAE) में  इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का मौका है। 

    जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेंटर, मंडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के इच्छुक एवं पात्र युवाओं को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह भर्ती मै. वर्तिव गल्फ एलएलसी, यूएई  (M/s Vertiv Gulf LLC, UAE) में की जाएगी।

     जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह भर्ती हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश सरकार के उपक्रम के सहयोग/माध्यम से और मुंबई की एजेंसी द्वारा की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

    फ्रेशर व अनुभवी, दोनों आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को  8 घंटे की ड्यूटी के लिए 1100 से 1300 एईडी (भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 34,200  रुपए) प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त निर्धारित नियमों के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार की शर्तों एवं अनुबंध के अनुसार भोजन अथवा भोजन भत्ता, आवास, परिवहन, नियोक्ता द्वारा वीजा, चिकित्सा सुविधा, साप्ताहिक अवकाश तथा अन्य लागू सुविधाएं प्रदान की जाएंगी । इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष एक माह का सवेतन अवकाश एवं हवाई टिकट के लिए 2700 एईडी का प्रावधान बताया गया है। 

    अभ्यर्थी के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास पासपोर्ट नहीं है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन शर्त यह है कि चुने जाने के बाद उन्हें चयन की तारीख से 7 दिनों के अंदर पासपोर्ट बनवाना होगा, जिन उम्मीदवारों के पास वैध पासपोर्ट नहीं होगा, उन्हें भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।




    उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी https://forms.gle/aqhvbcvqjar3a3fE8 लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी 14 अक्टूबर, 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकृत एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 16 एवं 17 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। 

    साक्षात्कार स्थल की जानकारी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात उपलब्ध करवाई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित निर्धारित शुल्क 35,400 रुपए एवं जीएसटी (30,000 रुपए सेवा शुल्क+ 5400 रुपए 18 फीसदी जीएसटी और 1500 रुपए मेडिकल शुल्क ) का भुगतान करना होगा।

    उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रारंभिक अनुबंध न्यूनतम 2 वर्ष का होगा। वीजा प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी को 7 दिन के भीतर यूएई के लिए प्रस्थान करना होगा। 

    वीजा/टिकट जारी होने के बाद अभ्यर्थी द्वारा यात्रा से इन्कार करने अथवा अनुबंध अवधि पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ने की स्थिति में लागू नियमों के अनुसार संबंधित खर्च अभ्यर्थी को वहन करना पड़ सकता है।  अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। 



    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather