ऋषि महाजन/नूरपुर। जसूर प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव बुधवार को जसूर में संपन्न हुआ। क्लब के वरिष्ठ सदस्य अश्वनी शर्मा को सर्वसम्मति से एक बार फिर प्रधान चुना गया। उन्हें कार्यकारिणी का विस्तार करने का पूर्ण अधिकार भी प्रदान किया गया।
प्रधान बनाए जाने पर अश्वनी शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा, "सदस्यों का अटूट विश्वास क्लब की आशाओं पर खरा उतरने का प्रेरणा स्रोत है।
हम भविष्य में क्लब के उत्थान, पत्रकारों के हितों की रक्षा और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को प्रशासन के सहयोग से हल करवाएंगे तथा पत्रकारों की कठिनाइयों को सरकार-प्रशासन के समक्ष रखेंगे।"
कार्यकारिणी में राकेश भारती को चेयरमैन, ऋषि महाजन को उपप्रधान, सचिन शर्मा को सचिव, रघुनाथ शर्मा व अर्पण चावला को सह-सचिव, मुनीश महाजन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
मुख्य सलाहकार भूषण शर्मा, सलाहकार राकेश संजू, मीडिया प्रभारी संजीव महाजन व रमन राणा, मुख्य प्रवक्ता राकेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी कर्ण क्लोत्रा व अजय ठाकुर नियुक्त हुए। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव ने क्लब की एकजुटता को दर्शाया।