शिमला। हिमाचल प्रदेश में जून माह में अब तक 17 जून तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश हुई है। बिलासपुर जिला में 51, चंबा में 23, हमीरपुर में 22, कुल्लू में 42, लाहौल स्पीति में 29, मंडी में 22, सिरमौर में 27 फीसदी कम मेघ बरसे हैं। किन्नौर में 67, सोलन में 40, शिमला में 17, कांगड़ा में 4 और ऊना में 2 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 17 जून की अपडेट के अनुसार 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में एक दो स्थानों पर आंधी/बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवा चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी है। 19 जून को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट व किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी में येलो अलर्ट जारी है। 20 और 21 जून को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में कटौला, मंडी, जोगिंदरनगर, पंडोह, बग्गी, भुंतर, रामपुर बुशहर, जोत और गोहर में बारिश रिकॉर्ड की गई है। नेरी में तेज हवाएं चली हैं। मंगलवार तो पांवटा साहिब का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।