Breaking News

  • हिमाचल : आंगनबाड़ी वर्कर और वन मित्र का मानदेय बढ़ाने का निर्णय-जानें कैबिनेट के फैसले विस्तार से
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा : करीब 15000 पदों पर भर्तियों को मंजूरी
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल में दो दिन येलो अलर्ट : आंधी, तूफान, बिजली चमकने की संभावना
  • शारदीय नवरात्र : घटस्थापना के बाद भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, जानें पूजा के जरूरी और कड़े नियम
  • शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू : जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नौ दिन का कैलेंडर
  • पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर 11 अक्टूबर से शुरू होगी ट्रेनों की आवाजाही, क्या हो सकता टाइम टेबल-जानें
  • मेडिकल कॉलेज नेरचौक, रोबोटिक सर्जरी का शतक, कैंसर रोगियों के लिए भी बड़ी राहत
  • किरण गुलेरी बोलीं-जनता के सवाल और विपक्ष की एकजुटता से डरी मोदी सरकार

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात : चंबा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन

ewn24 news choice of himachal 09 Oct,2026 6:22 pm


    चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की महिलाओं के लिए गुड न्यूज है। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित की गई है।

    इस अत्याधुनिक मशीन से महिलाओं को गर्भाशय संबंधी बीमारियों की जांच एवं उपचार की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।

     पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल चंबा प्राचार्य कम डीन डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि हिस्टेरोस्कोपी तकनीक के माध्यम से गर्भाशय के अंदरूनी हिस्से को सीधे देखकर जांच की जा सकती है।

    इसकी मदद से गर्भाशय में पॉलिप, फाइब्रॉइड के कुछ प्रकार, असामान्य रक्तस्राव के कारणों तथा अन्य समस्याओं की पहचान करने में सहायता मिलती है। चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार कुछ समस्याओं का उपचार भी इसी प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकता है। इससे बीमारी का सटीक आकलन करने और उचित उपचार योजना बनाने में मदद मिलती है।




    डॉ पंकज गुप्ता ने कहा की इस मशीन की स्थापना से चम्बा एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक स्त्री रोग संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को ऐसी जांच एवं उपचार के लिए निजी क्लीनिकों या अन्य अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी, जिससे समय, यात्रा और अतिरिक्त खर्च की बचत हो सकती है।

    डॉ पंकज गुप्ता ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और सदर विधायक और  महाविद्यालय प्रबंधन की यह पहल क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा मरीजों को सरकारी चिकित्सा संस्थान में बेहतर एवं आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    इस मौके पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ सोनम गियाल्छेन नेगी, डॉ सपना, डॉ अलिज़ा पॉल,डॉ अंकिता, डॉ तेजीन, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सलोनी सूद, डॉ सुनील और डॉ नीतीक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather