धर्मशाला। विद्युत उप-मंडल संख्या-2 के सहायक अभियंता ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है।
बिजली वितरण प्रणाली के उन्नयन (अपग्रेडेशन) तथा विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव और मरम्मत कार्य के कारण धर्मशाला के विभिन्न सरकारी क्वार्टरों, कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में 30 मई से लेकर 6 जून 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अनुसार, यदि तय तारीखों पर मौसम खराब रहता है, तो रखरखाव का यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।
उपभोक्ता नीचे दी गई तालिका में अपने क्षेत्र के अनुसार बिजली कटौती की तारीख देख सकते हैं:
तारीख प्रभावित होने वाले क्षेत्र (इलाके) संबंधित सब-स्टेशन/ट्रांसफार्मर
30 मई 2026 चेलियां, सरकारी कॉलोनी 63 केवीए पीडब्ल्यूडी काॅलोनी
01 जून 2026 रेडियो काॅलोनी, पियुंगल नाला
सुभाष नगर, अप्पर सकोह 250 केवीए सीएसएस
एवं 250 केवीए AIR काॅलोनी
02 जून 2026 गुलेर मोहल्ला, सीवरेज प्लांट क्षेत्र 250 केवीए सीएसएस गुलेर मोहल्ला
03 जून 2026 चेलियां, सरकारी कॉलोनी (पुनः कार्य) 63 केवीए पीडब्ल्यूडी काॅलोनी
04 जून 2026 एसएसबी क्वार्टर, सीयू (CU), बाॅयज़ स्कूल
जवाहर नगर, डाईट (DIET),
बीएड काॅलेज और हाॅस्टल 400 केवीए बीएड काॅलेज
05 जून 2026 रेडियो काॅलोनी, पियुंगल नाला, सुभाष नगर
अप्पर सकोह (पुनः कार्य) 250 केवीए सीएसएस एवं
250 केवीए AIR काॅलोनी
06 जून 2026 जवाहर नगर, नेहरू युवा केंद्र,
बलौरिया मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी काॅलोनी
न्यू काॅलोनी चेलियां 250 केवीए सीएसएस
एवं 250 केवीए चेलियां
बिजली विभाग ने इस समयावधि के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे बिजली से चलने वाले अपने जरूरी काम इस शेड्यूल को देखकर पहले ही निपटा लें।