Breaking News

  • नूरपुर : जिला स्तरीय नागनी माता मेले का भव्य शुभारंभ : शोभायात्रा में पहुंचे डीसी कांगड़ा
  • HPBOSE 10th Result : पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
  • कैंसर से हारीं HPCU कर्मचारी रमन देवी, अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए भावुक अपील
  • हिमाचल में रेड अलर्ट : 20 और 21 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, रहें सावधान
  • मंडी में आज शाम 4 बजे बजेगा सायरन : डीसी अपूर्व देवगन की अपील-यह केवल टेस्टिंग, घबराएं नहीं
  • चंबा में आफत की बारिश : मूसलाधार बरसात के बाद कई मुख्य मार्गों पर भूस्खलन, यातायात ठप
  • रट्टा मार पढ़ाई से मिलेगी मुक्ति : HPBOSE ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला-जानें डिटेल
  • पालमपुर में HRTC बस में लगी भीषण आग : चालक की सूझबूझ से सुरक्षित बचे 30 यात्री
  • HPU क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में 21 से 28 जुलाई तक होगी काउंसलिंग, सभी विषयों का शेड्यूल जारी
  • रिवालसर के हल्यातर आंगनबाड़ी केंद्र में भरी जाएगी सहायिका की वैकेंसी, 28 जुलाई को होंगे इंटरव्यू

HRTC ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन हड़ताल, 656 ड्राइवरों की होगी अस्थाई नियुक्ति

ewn24 news choice of himachal 23 Jun,2026 8:18 pm



    निगम की सेवाओं को आवश्यक सेवा घोषित किया


    शिमला। HRTC ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन की 25 जून, 2026 को प्रस्तावित हड़ताल के चलते सुक्खू सरकार ने भी कमर कस दी है। एक तरफ तो सरकार ने HRTC सेवाओं को आवश्यक सेवा (Essential Service) घोषित कर दिया है। वहीं, आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके तहत अस्थाई तौर पर ड्राइवर की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, हिमाचल होमगार्ड की भी सेवाएं ली जाएंगी।

    बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के ड्राइवर एवं कंडक्टर यूनियनों द्वारा कुछ लंबित देयों (pending dues) को लेकर लगातार मुद्दे उठाए जा  रहे हैं। HRTC प्रबंधन लगातार यूनियनों के साथ संवाद में रहा है और उनके मुद्दों को सुलझाने के लिए सकारात्मक प्रयास करता रहा है।


    बड़ी राहत : कांगड़ा जिला में अब शाखा डाकघरों में भी ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध 



    इसके बावजूद, यूनियनों ने अपनी मांगें पूरी न होने की स्थिति में 25 जून 2026 से हड़ताल करने का आह्वान किया है। इस संबंध में 23 जून 2026 को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन), हिमाचल प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने एक ड्राइवर के ट्रांसफर का मुद्दा उठाया और उसके तुरंत निरस्त करने पर अड़े रहे। इस मुद्दे पर सहमति न बनने के कारण यूनियन प्रतिनिधि बैठक से उठकर चले गए और उन्होंने अपनी अन्य मांगों पर चर्चा नहीं की, जबकि उन्हें बार-बार चर्चा के लिए कहा गया।


    HRTC कर्मचारियों और सरकार में आर-पार : 24 जून आधी रात से चक्का जाम, सरकार ने लगाया



    हिमाचल प्रदेश सरकार ने 23 जून 2026 की अधिसूचना के माध्यम से HRTC सेवाओं को आवश्यक सेवा (Essential Service) घोषित कर दिया है, जो कि Essential Services Maintenance Act (ESMA) के अंतर्गत आता है। इस कानून के तहत हड़ताल करना या उसमें भाग लेना प्रतिबंधित है और उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी अपने 13 जून 2016 के आदेश में इस प्रकार की हड़तालों को अवैध घोषित किया है। जनता को असुविधा से बचाने और बस सेवाओं को जारी रखने के लिए HRTC द्वारा सभी आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


    बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में लगेगा मैगा जॉब फेयर, बड़ी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू 


    निगम ने अस्थायी रूप से ड्राइवरों की नियुक्ति के लिए एक नीति बनाई है। इसके तहत 24 जून 2026 को दोपहर 12 बजे राज्य के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालयों में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास वैध HTV/HMV लाइसेंस, भारी/परिवहन वाहन चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक होना आवश्यक है। इस प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 656 ड्राइवरों को 31 डिपो/इकाइयों में अस्थायी रूप से नियुक्त किया जाएगा।


    सुंदरनगर में आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थाई पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार



    इसके अलावा, बस संचालन के लिए हिमाचल होम गार्ड्स के माध्यम से भी आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। HRTC प्रबंधन ने यूनियन प्रतिनिधियों से एक बार फिर अपील की है कि वे जनहित में प्रस्तावित हड़ताल को वापस लें। साथ ही उन्हें संबंधित कानूनों और न्यायालय के निर्णयों की जानकारी भी दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं कि आम जनता को परिवहन सेवाओं में कोई बाधा न आए।


    मंडी वल्लभ कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी पद के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार 




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 





    बड़ी राहत : कांगड़ा जिला में अब शाखा डाकघरों में भी ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather