हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने इतिहास (पोस्ट कोड-26025) और अर्थशास्त्र (पोस्ट कोड-26030) के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले इन दोनों पोस्ट कोड के पदों को भरने के लिए परीक्षा 28 जून को निर्धारित की गई थी। लेकिन कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते अब इस परीक्षा शेड्यूल को बदल दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 28 जून के बजाय 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को रिवीजन के लिए थोड़ा और समय मिल गया है। आयोग द्वारा परीक्षा से संबंधित अन्य दिशा-निर्देश और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।