हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली फकोरियां का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त एजीएम बीएसएनएल हरबंस लाल शर्मा मुख्यातिथि थे। स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य कविता कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त एजीएम बीएसएनएल हरबंस लाल शर्मा ने मेधावी छात्रों को नवाजा। इस अवसर पर स्कूल एसएमसी, एसडीओ विद्युत बोर्ड अरविंद धीमान, बीडीसी सदस्य तुलती राम, स्कूल स्टाफ आदि मौजूद थे।