राजगढ़। नए साल में भगनाल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर नया गाना रिलीज हुआ है जो खूब धूम मचा रहा है। ये गाना पच्छाद की लोकप्रिय विधायिका रीना कश्यप पर आधारित पहाड़ी गीत है। गीत का नाम है शान ए पच्छाद। इस गीत के निर्माता हैं ओम प्रकाश भगनाल।
गायक किशन वर्मा है औक संगीत राजेश गंधर्व का है। गीत के लेखक और निर्देशक बलवीर भगनाल हैं। गौर हो कि रीना कश्यप सिरमौर जिला के पच्छाद से विधायक हैं जो बहुत ही लोकप्रिय हैं। उनके जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित यह गीत लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
ओम प्रकाश भगनाल व बलवीर भगनाल दोनों भाई भगनाल म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले बहुत सुंदर गीत तैयार कर रहे हैं। उनके गीतों में पहाड़ी संस्कृति की झलक साक्षात दिखती है। आप भी भगनाल म्यूजिक यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर इनके गानों का आनंद लें।