कांगड़ा। कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने सोनिका राणा पत्नी विनोद कुमार निवासी गाँव मलेहड़ डाकघर कुदैल तहसील बैजनाथ जिला काँगड़ा तथा उसके पुत्रों प्रिंस राणा व आकाश राणा द्वारा कथित रूप से नशा तस्करी से अर्जित 96,77,350 रुपए की संपत्तियों को फ्रीज करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार, 24.02.2026, को पुलिस थाना बैजनाथ में एफआईआर संख्या 28/2026 दर्ज की गई थी, जिसमें 32.56 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। इस मामले में प्रिंस राणा निवासी गांव मलेहड़, डाकघर कुड़ैल, तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा तथा सुधांशु सोनी निवासी जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सोनिका राणा पत्नी विनोद कुमार निवासी गाँव मलेहड़ डाकघर कुदैल तहसील बैजनाथ जिला काँगड़ा, उसका दूसरा पुत्र आकाश राणा तथा अन्य सहयोगियों की भी कथित संलिप्तता भी इस प्रकरण में पाई गई जिन्हें दिनाँक 25.02.2026 व दिनांक 01.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था।
जिसके उपरान्त जिला काँगड़ा पुलिसस द्वारा अभियोग में शामिल आरोपियों की सम्पत्ति की वित्तिय जाँच की गई । जो वित्तीय जांच के उपरांत पुलिस थाना बैजनाथ द्वारा सोनिका राणा पत्नी श्री विनोद कुमार निवासी गाँव मलेहड़ डाकघर कुदैल तहसील बैजनाथ जिला काँगड़ा तथा उसके पुत्रों प्रिंस राणा व आकाश राणा के नाम पर कथित रूप से नशा तस्करी से अर्जित 96,77,350 रुपए की संपत्तियां पाई गई।
जिस पर थाना बैजनाथ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के अंतर्गत दिनांक 19.04.2026 को 96,77,350 रुपए की संपत्तियां फ्रीजिंग आदेश जारी किया। जो दिनाँक 18.05.2026 को सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा उक्त फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि की गई है।
• दो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप वाहन
• एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल
• एक निर्मित आवासीय मकान
• सोने एवं चांदी के आभूषण
• विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि
• एफडीआर एवं एलआईसी पॉलिसियां
उक्त आरोपियों सोनिका राणा तथा उसके पुत्रों पिंस राणा व आकाश राणा को बिना अनुमति इन संपत्तियों के विक्रय, हस्तांतरण अथवा किसी प्रकार के लेन-देन से प्रतिबंधित किया गया है।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके अवैध रूप से अर्जित संसाधनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।