Breaking News

  • HRTC ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन हड़ताल, 656 ड्राइवरों की होगी अस्थाई नियुक्ति
  • HRTC कर्मचारियों और सरकार में आर-पार : 24 जून आधी रात से चक्का जाम, सरकार ने लगाया ESMA
  • नादौन के भलूं में रह रहे जम्मू निवासी व्यक्ति की रेबीज से गई जान, सेहत महकमा अलर्ट
  • HPRCA ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें कब डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
  • मंडी वल्लभ कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी पद के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • बड़ी राहत : कांगड़ा जिला में अब शाखा डाकघरों में भी ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध
  • बारबेक्यू नेशन में 100 पदों पर बंपर भर्ती, 25 जून को बिलासपुर रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू
  • शिमला : यूटिलिटी वर्कर, वेटर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 जून को मशोबरा में इंटरव्यू
  • SBI Life रोहड़ू में डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र के पदों पर भर्ती, 23 और 24 जून को इंटरव्यू
  • बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में लगेगा मैगा जॉब फेयर, बड़ी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

6 साल की उम्र में गीता का संदेश देगा नन्हा प्रचारक, गोवर्धन धाम से पहुंचेंगे नूरपुर

ewn24 news choice of himachal 21 Jun,2026 5:42 pm


    बुधवार को होगा यह अनूठा धार्मिक आयोजन


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के नूरपुर शहर में बुधवार  को एक अनूठा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मात्र 6 वर्ष की आयु के बाल वैष्णव प्रचारक भक्त भागवत श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता और श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश देंगे। गोवर्धन धाम से पधार रहे भक्त भागवत अपनी छोटी उम्र और गहन आध्यात्मिक ज्ञान के कारण लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

    वर्तमान में गुरुकुल में वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे भक्त भागवत विभिन्न स्थानों पर जाकर सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और भगवद्गीता के दिव्य ज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनकी मधुर वाणी, सहज प्रस्तुति और बाल्यावस्था में शास्त्रों की अद्भुत समझ लोगों को प्रभावित करती है। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा वर्ग भी उत्साह दिखा रहा है।

    आयोजन के दौरान भक्त भागवत श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों को सरल और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करेंगे। साथ ही हरे कृष्ण संकीर्तन, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचन भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करना तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है।

    कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण पूज्य अकाम भक्ति दास प्रभु जी का विशेष प्रेरक व्याख्यान भी होगा। वे “सुखी, सफल और टेंशन-फ्री रहने का रहस्य” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच यह व्याख्यान लोगों को सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देगा।

    आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है, ताकि वे श्रीकृष्ण भक्ति, भगवद्गीता के ज्ञान और संकीर्तन की दिव्य अनुभूति का लाभ प्राप्त कर सकें।


    HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा 



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 





    हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 




    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित 




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather